आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूंचा साधूराम मोहल्ले में बेरहमी से महिला रेखा और उसके तीन मासूम बच्चों के हत्या करने आरोपी संतोष राठौर, वीरू और अंशुल राठौर को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया है। आरोपी तीन दिन तक रिमांड पर रहेंगे। कोर्ट ने आरोपियों की कस्टडी रिमांड के आदेश दिए थे। पुलिस ने गुरुवार सुबह 10 बजे तीनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त चाकू, कैंची सहित लूटे गए लैपटॉप और मोबाइल बरामदगी के प्रयास करेगी।
संबंधित खबर- आगरा में कलियुग के 'कंस' की क्रूरता: जिसकी कलाई पर बांधी राखी, उसने ही काटे मां और तीन बच्चों के गले
बता दें कि 21 जुलाई को रेखा, उसके बेटे वंश, पारस और बेटी माही की घर में गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी संतोष राठौर, वीरू और अंशुल राठौर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने घर में लूट के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया। संतोष राठौर रेखा का रिश्तेदार है।