फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मिंकी के बिना जी न पाऊंगा...', दो साल का था प्यार, किए आठ वार; इस बात से खफा हो HR को क्रूरता से काट डाला

Mon, 26 Jan 2026 01:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Agra HR murder case: आगरा में एचआर हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी प्रेमी विनय हैवान बन गया था। आरोपी ने बर्बरता से प्रेमिका को काट डाला। इसके बाद दृश्यम-2 की तरह बचने का प्लान बना रहा था। हालांकि सीसीटीवी ने आरोपी के प्लान को फेल कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 15
Agra HR murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा में एक कंपनी में एचआर युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एचआर मिंकी अपनी जाति अलग होने के बावजूद प्रेमी विनय से शादी करना चाहती थी। वह भी तैयार हो गया था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई थीं। इनमें दो साल से प्रेम संबंध थे। मगर छह महीने पहले विनय के मन में शक ने जो जगह बनाई, उससे वह बाहर नहीं निकल सका। इसी शक में उसने हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि मिंकी कंपनी में चार साल से एचआर थी। विनय दो साल पहले काम करने आया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। 
विज्ञापन

2 of 15
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
मिंकी से विवाद होने पर वह मन ही मन गुस्से में था। उसने बताया कि मिंकी उससे रुपयों की मांग कर रही थी। पूछने पर कहा था कि उसके भाई की शादी है। उसे रुपयों की जरूरत है। वह रुपये देना नहीं चाहता था। वह उसे किसी और से शादी भी नहीं करने दे रही थी। 

 
विज्ञापन

3 of 15
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच वह किसी से फोन पर बात करने लगी। पूछने पर यही कहती थी कि ऑफिस के काम की बात कर रही है। उसका शक बढ़ता जा रहा था। वह कुछ दिन से गुस्से में आ गया था। कुछ दिन पहले चाकू खरीदकर लाया था। जब मिंकी ऑफिस में आई तो फिर से झगड़ा हो गया। 

 

4 of 15
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने मिंकी पर चाकू से आठ वार किए। सबसे पहले गर्दन पर चाकू लगाकर नस काट दी। उसने बचने का प्रयास किया। मगर वो वार करता रहा। उसके सिर, पेट और हाथों पर चाकू से आठ वार कर डाले। तब तक मारता रहा, जब तक की उसकी जान नहीं निकल गई। 

 
विज्ञापन

5 of 15
मिंकी शर्मा के ऑफिस में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब वो मर गई तो काफी देर तक बैठकर सोचता रहा कि क्या करे। उसने दृश्यम-2 फिल्म देख रखी थी। क्राइम आधारित सीरियल के बारे में भी पता था। उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

 
विज्ञापन

6 of 15
विलाप करते मिंकी शर्मा के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनय के परिजन बोले-वजह पता नहीं 
आरोपी विनय राजपूत के पिता अनार सिंह बीमार हैं। वह डेढ़ साल पहले लकवाग्रस्त हुए थे। तब से घर में ही रहते हैं। छोटा भाई सौरभ पढ़ाई करता है। घरवालों ने हत्या के आरोप पर कुछ नहीं कहा। यही कहा कि मिंकी शादी की कह रही थी। विनय भी तैयार था। 
विज्ञापन

7 of 15
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच क्या हुआ, उन्हें नहीं बताया। विनय नौकरी छोड़ना चाहता था। मगर वह नौकरी से नहीं जाने दे रही थी। दोनों के परिवार पहले से घर भी आने-जाने लगे थे। विनय भी होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुका था। विनय ने मिंकी के भाई दीपक से भी दोस्ती बढ़ा ली थी।

8 of 15
विनय राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जताया अफसोस, बोला-जी नहीं पाऊंगा
पुलिस के सामने आरोपी विनय अफसोस जताने का ड्रामा भी करने लगा। उसने कहा कि वह भी मरना चाहता है। मिंकी के बिना जी नहीं पाएगा। उसे गुस्सा आ गया था। कभी सपने भी नहीं सोचा था कि ऐसा कर देगा। मगर पुलिस उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर रही है। 

9 of 15
मिंकी शर्मा का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस तरह से उसने शव को फेंका, उससे वह बचना ही चाहता था। मगर पुलिस पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से लेकर कपड़ों, स्कूटी को बरामद कर लिया गया। मोबाइल भी मिल गया है। देर रात तक पुलिस झरना नाले में सिर बरामदगी के प्रयास में लगी थी।

10 of 15
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
आवाजाही कम होने का किया इंतजार
वह ऑफिस के बाहर लोगों की आवाजाही कम होने का इंतजार करने लगा। रात 11 बजे बाहर निकला। ऑफिस से खींचकर लिफ्ट तक बोरा लाया। भूतल पर आने के बाद मिंकी की स्कूटी पर बोरा रख दिया। इसके बाद हरीपर्वत की तरफ आ गया। यहां से भगवान टॉकीज पहुंचा। वह धीरे-धीरे आया। 

11 of 15
मिंकी शर्मा का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले वह सिकंदरा की तरफ जाने लगा। मगर रास्ते से काफी लोग निकल रहे थे। इस कारण वापस भगवान टॉकीज की तरफ गया। जवाहर पुल पर बोरा उठाकर यमुना में फेंकने की कोशिश करने लगा। मगर रेलिंग तक बोरा नहीं उठ पा रहा था। तभी राहगीर निकल रहे थे। उसे लगा कि पकड़ा जाएगा। इसलिए बोरे को वहीं छोड़कर चला गया।

12 of 15
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्त की मदद से पहुंचा था घर
पुलिस पूछताछ में पता चला कि हत्या के बाद ऑफिस में खून ही खून हो गया था। उसने पूरे ऑफिस को कपड़ों से साफ किया। पुलिस ने घटना का खुलासा होने पर ऑफिस को चेक किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। ऑफिस में केमिकल की मदद से नमूने लिए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी कब्जे में लिया गया है।

 

13 of 15
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
 यह भी पता किया जा रहा है कि आरोपी ने शाहदरा पर स्कूटी खड़ी की थी। वह अपने साथ कपड़े भी लेकर आया था। उन्हें बदलने के बाद घर पहुंचा था। घर जाने के लिए अपने दोस्त को बुलाया था। यह दोस्त कौन है। उसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

14 of 15
Agra HR manager murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पॉलिथीन में रखने के बाद टेप लगाया
विनय को लग रहा था कि सिर नहीं मिलेगा तो पहचान नहीं हो पाएगी। इसलिए उसने धड़ से काटकर सिर को अलग किया। मृतका के कपड़े भी उतार दिए। सिर और कपड़े अलग पॉलिथीन में रख लिए। उसका मोबाइल भी अपने पास रख लिया। बैग पीठ पर टांग लिया। उधर, पॉलिथीन छोटी होने के कारण धड़ नहीं आ रहा था। इस पर उसने पैरों पर चाकू चलाया। आधी हड्डी कटने पर पैर मुड़ गए। पॉलिथीन में रखने के बाद टेप लगा दिया।

 
विज्ञापन

15 of 15
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
त्रिकोणीय प्रेम में हुई थी युवती की हत्या
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात एक बजे युवती का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला था। उसकी शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई। वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें