फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिर काट अपने बैग में रखा...नग्न कर पॉलीथिन में पैक की लाश; ऑफिस में प्रेमी ने HR को इसलिए मारा; पूरी कहानी

Mon, 26 Jan 2026 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

UP Agra Crime News Today in Hindi: यूपी के आगरा जिले में एक कंपनी की एचआर युवती की सिर कटी लाश मिलने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। युवती की हत्या त्रिकोणीय प्रेम में हुई थी। आरोपी ने बताया कि कैसा उसने अपनी प्रेमिका को मारा?
विज्ञापन
1 of 12
Agra HR manager murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Agra Murder News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात एक बजे युवती का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला था। उसकी शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई। 

वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी।
विज्ञापन

2 of 12
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमी ने मिंकी की हत्या कर फेंका शव
पुलिस ने बताया कि कंपनी के ही ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने मिंकी की हत्या कर शव को फेंका था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, मगर 6 महीने से मिंकी किसी और से भी बात करने लगी थी। यह बात विनय को नागवार लगी। 

 
विज्ञापन

3 of 12
मिंकी शर्मा का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
6 फरवरी को मिंकी के छोटे भाई की शादी
पार्वती विहार निवासी अशोक शर्मा एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। उनकी तीन बेटियों में मिंकी सबसे छोटी थी। दो विवाहित हैं। छोटा भाई दीपक है। वह प्राइवेट जॉब करता है। उसकी 6 फरवरी की शादी है।

 

4 of 12
मिंकी शर्मा का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंपनी में एचआर थी मिंकी
मिंकी होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद संजय प्लेस में मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर एक कंपनी में एचआर थी। 23 जनवरी की दोपहर 2 बजे वो घर से निकली थीं। उन्होंने परिजन से भाई की शादी का कार्ड कूरियर करने के लिए जाने की बात कही थी। 

 
विज्ञापन

5 of 12
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन ऑफिस गए, मगर बंद मिला
रात आठ बजे तक नहीं आने पर परिजन ने तलाश की। फोन मिलाया, लेकिन वो बंद था। परिजन ऑफिस गए, मगर बंद मिला। रात 10 बजे थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। 

 
विज्ञापन

6 of 12
विनय राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला का सिर कटा शव मिला, शरीर पर नहीं थे कपड़े
उधर, रात करीब 1 बजे लोगों ने जवाहर पुल पर एक बोरा पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें महिला का सिर कटा शव था। कपड़े भी नहीं पहने थी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। 

 
विज्ञापन

7 of 12
विलाप करते मिंकी शर्मा के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज में विनय राजपूत बोरे को खींचता दिखा
सीसीटीवी फुटेज से एक युवक स्कूटी पर बोरा लेकर जवाहर पुल की तरफ आता नजर आया। उधर, मृतका के परिजन भी तलाश में लगे थे। गुमशुदगी के आधार पर शनिवार देर रात पहचान होने पर पुलिस मृतका के ऑफिस पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में विनय राजपूत बोरे को खींचकर ऑफिस से बाहर लेकर जाता नजर आया।

8 of 12
मिंकी शर्मा के ऑफिस में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस
वह मिंकी के ही स्कूटर पर एमजी रोड और हाईवे पर लगे कैमरों में भी नजर आ गया। इससे पुलिस को पूरा अंदाजा हो गया कि हत्या उसी ने की है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दबिश देकर आरोपी विनय राजपूत को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मिंकी से प्यार करता था। 

 

9 of 12
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
वह भी उससे शादी करना चाहती थी। दोनों ने अपने परिजन को भी बताया था। मगर छह महीने पहले उसे पता चला कि मिंकी किसी और से भी बात करती है। उससे मिलने भी जाती है। यह बात उसे खराब लगी। उसने मना किया तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। वह उससे रुपये भी लेती थी। शादी भी नहीं करने दे रही थी।

10 of 12
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक के बोरे पर लगाया था टेप
पुलिस की पूछताछ में विनय ने बताया कि उसने मिंकी को घटना वाले दिन ऑफिस बुलाया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वह चाकू लेकर आया था। उसने मिंकी पर ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन पर चाकू मारने से खून बहने लगा। वह जमीन पर गिर गई। उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 
 

11 of 12
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
कूड़ा रखने वाली पॉलिथीन में शव को रखा। चाकू से काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद प्लास्टिक के बोरे में रख दिया। इसके ऊपर पार्सल पैक करने वाला टेप लपेट दिया। सिर को अपने बैग में रख लिया। मिंकी की ही स्कूटी पर रखकर जवाहर पुल तक आया। 
 
विज्ञापन

12 of 12
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
यमुना में फेंकना चाहता था। मगर बोरा उठा नहीं सका। राहगीरों के आने पर बोरा पटककर झरना नाला की तरफ भाग गया। वहां पर सिर, मोबाइल, मिंकी के कपड़ों और बैग को ठिकाने लगा दिया। शाहदरा के पास युवती की स्कूटी को छोड़ दिया। अपने दोस्त को बुलाकर घर चला गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें