फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा स्मार्ट सिटी का हाल: सड़क धंसने से गड्ढे में गिरने से बची कार, बाल-बाल बचा परिवार, तस्वीरें

Fri, 30 Jul 2021 09:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
दयालबाग की सड़क में बना गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मानसून की पहली बारिश के बाद शहर की सड़कें नदियां बन गईं। सड़कों से जब गुरुवार को पानी उतरा तो इन पर गड्ढे उभर आए। जिन सड़कों पर सीवर और पानी की लाइन बिछाई गई थी, वह चार फीट तक धंस गईं और गहरे चौड़े गड्ढे हो गए। दयालबाग सौ फीट रोड पर बुधवार 12 बजे सड़क धंस जाने से एक क्रेटा कार उसमें गिरने से बच गई। कार सवार चिराग पुरी और उनकी पत्नी श्वेता पुरी बाल-बाल बच गए। सौ फीट रोड पर पिछले 11 माह में यह तीसरा बड़ा गड्ढा है। पुलिस बेरीकेड लगाकर ट्रैफिक दूसरी साइड से निकाला गया। बता दें कि इससे पहले लोहामंडी-बोदला रोड, पश्चिमपुरी, मारुति एस्टेट-बोदला रोड, कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा-बोदला रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए, जिनसे बचने के लिए लोग दिनभर जद्दोजहद करते रहे। गुरुवार को न केवल गड्ढों, बल्कि पानी उतरने के बाद नालों की सिल्ट के कारण सड़कों पर कीचड़ और मिट्टी से दलदल हो गया, जिस वजह से शहर के चार लाख से ज्यादा लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

2 of 5
फतेहाबाद रोड कलाल खेरिया में बारिश से हुई कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
इन जगहों पर गड्ढों में समाई सड़क
बारिश के बाद बोदला रोड, हलवाई की बगीची, मारुति एस्टेट, हरीश नगर के सामने 80 फुट रोड, जेल रोड, कमला नगर, गढ़ी भदौरिया और मदिया कटरा रोड पर कैलाशपुरी मोड़ तक गड्ढों ने वाहन सवारों को परेशान किया। बोदला रोड पर मारुति एस्टेट चौराहे से बोदला चौराहे के बीच 15 जगहों पर गहरे गड्ढे हो गए। शांति पुरम कॉलोनी मोड़ के सामने गड्ढे के कारण इस रोड पर एक ही लेन पर दोनों तरफ का ट्रैफिक निकलता रहा, वहीं मारुति एस्टेट से अलबतिया रोड पर जाने के लिए जैन मंदिर रोड पर 400 मीटर तक सड़क गड्ढों में समा गई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर कीचड़ और जलभराव - फोटो : अमर उजाला
आगरा स्मार्ट सिटी के तहत 1000 करोड़ रुपये की योजनाएं चल रही हैं। इनमें स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में सीवर और पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए हुई खोदाई के बाद सड़कों पर ही मिट्टी छोड़ देने से कीचड़ हो गया। तोरा, कलाल खेरिया, ताजनगरी और फतेहाबाद रोड की गलियों में भारी कीचड़ और दलदल हो जाने से लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। तोरा और कलाल खेरिया क्षेत्र में एक भी गली, सड़क ऐसी नहीं जो खोदाई के बाद कीचड़ और दलदल में न बदली हो। क्षेत्र के लोग यहां परेशान हैं। सीवर और पानी की लाइनें बिछाने के बाद यहां गिट्टियां तक नहीं बिछाई गई, वहीं ड्रेनेज के काम के दौरान भी नालों के पास मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं जो बारिश के बाद लोगों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। 
 

4 of 5
सड़क पर कीचड़ और गड्ढों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
लोग परेशान, अफसर सुन नहीं रहे
अलबतिया के पार्षद कन्हैया लाल कुशवाह ने कहा कि सीवर लाइन का काम बेहद खराब किया गया है। पूरी लाइन धंस गई, जिस वजह से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। लोग परेशान हैं। हमारे पास शिकायत कर रहे हैं, पर जलनिगम के अधिकारी सुन नहीं रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़कों पर हुए गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
पैदल भी नहीं निकल पा रहे
ताजगंज के रिजवानुद्दीन ने कहा कि स्मार्ट सिटी का नाम दिया है और सबसे बदतर काम चल रहा है। हर गली, सड़क खोदकर रख दी है। कीचड़ से पैदल भी नहीं निकल पा रहे। तोरा, कलाल खेड़िया में परिवार के पास नहीं जा पा रहे। 

ये कैसी स्मार्ट सिटी: ताजनगरी की सड़कों से बारिश का पानी उतरा तो सामने आई यह हकीकत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें