फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा दोहरा हत्याकांड: मां को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया था अनुज, मासूम की जुबानी सुन लोग हुए सन्न

Fri, 11 Mar 2022 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
Agra Bah Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के बाह कस्बे के गली कल्याण सागर मोहल्ले में दोहरे हत्याकांड के बाद लोगों में खासा रोष है। घर में सोते समय की गई कुसुमा और उनकी बेटी सविता की हत्या से कस्बाइयों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार की शाम जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव बाह पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने सदर चौराहे पर शवों को रख जाम लगा दिया। लोग लूट और हत्या की वारदात के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम लगाए जाने की सूचना पर बाह पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बताया कि खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने चार टीमें गठित कर दी है। टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं। इंस्पेक्टर बाह ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार करेगी। इस आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन

2 of 8
Agra Bah Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मां को बचाने बदमाशों से भिड़ गया था अनुज
बदमाशों की पिटाई से घायल अनुज गुप्ता (11) ने पुलिस को बताया कि कमरे में घुसे बदमाश बेड पर मां सविता गुप्ता का मुंह दबा रहे थे। उनकी चीख पर उसकी आंख खुली। मां को बचाने के लिए कमरे के फर्श पर पड़ी सरिया से उसने बदमाश के सिर पर प्रहार किया था। इसके बाद बदमाशों ने उसको जमकर पीटा। 
विज्ञापन

3 of 8
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
किशोर ने बताया कि कुछ बदमाश उसकी भी जान लेना चाहते थे। कुछ के रोकने पर उन्होंने उसे छोड़ दिया। बदमाशों ने अलमारी खंगालने के बाद मां और नानी के शव फर्श पर पटक दिए और बेड के सामान को बिखरा दिया था। अनुज की जुबानी वारदात के बारे में सुनकर लोग सन्न रह गए। 

4 of 8
पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
नाना को जगाकर अनुज पहुंचा था मामा के घर
वारदात के चश्मदीद अनुज ने पहले भूतल पर सो रहे नाना उमेश पैंगोरिया को जगाकर वारदात की जानकारी दी। उसके बाद करीब 50 गज दूर स्थित बडे़ मामा दीपक के घर पहुंचा। दीपक और उनकी पत्नी कल्पना के मौके पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके अलावा दूसरी बस्ती में बने घर में रह रहा कारोबारी का छोटा बेटा सौरभ उसके बाद पहुंचा। 

 
विज्ञापन

5 of 8
गोली का निशान - फोटो : अमर उजाला
दीपक और सौरभ पुलिस की मदद से मां और बहन को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। इस पर दीपक और सौरभ सुधबुध खो बैठे। दीपक ने बताया कि हत्या और लूट की वारदात से परिवार बिखर गया है।
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि आगरा जिले के बाह कस्बे के गली कल्याण सागर मोहल्ले में बुधवार की रात करीब एक बजे जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया के घर में घुसे पांच बदमाशों ने उनकी पत्नी कुसमा देवी (60), बेटी सविता गुप्ता (40) की हाथ पैर बांधने के बाद मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर की अलमारी और बेड के नीचे छुपाकर रखे 27 लाख के कैश समेत 50 लाख रुपये से ज्यादा के गहने लूट ले गए। 
विज्ञापन

7 of 8
व्यापारी की पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्या और लूट की घटना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिंक और डॉग स्क्वैड टीम ने घटनास्थल की जांच की। एसएसपी ने बताया कि लूट और हत्या की वारदात के खुलासे को पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं। जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया ने पुलिस को बताया कि वह घर के भूतल पर नातियों के साथ सोए थे। पत्नी कुसमा देवी और बेटी सविता और धेवता अनुज प्रथम तल पर सोए हुए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
व्यापारी की बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रात करीब एक बजे छत के रास्ते से कुंडी खोलकर पांच बदमाश पहली मंजिल के कमरे में पहुंचे। बेड पर सो रही कुसमा देवी, सविता गुप्ता के हाथ पैर बांध दिए। विरोध करने पर मुंह दबाकर हत्या कर दी दिया। इस बीच आवाज सुनकर जागे अनुज (11) की भी बदमाशों ने पिटाई की। इसके बाद अलमारी और बेड के नीचे रखे 27 लाख रुपये और गहने लूट ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें