फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने संभाली हेमा के चुनाव प्रचार की कमान, 'जाटलैंड' में दिखा 'वीरू' का अंदाज

Mon, 15 Apr 2019 10:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी के समर्थन में सभा को संबोधित करते धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने रविवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म शोले के वीरू के अंदाजल में हेमा मालिनी के लिए जनता से वोट मांगे। जनसभा को संबोधित करते धर्मेंद्र ने कई फिल्मी डायलॉग भी बोले, जिन पर पब्लिक ने जमकर तालियां बजाईं। मंच पर धर्मेंद के साथ भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी के समर्थन में सभा को संबोधित करते धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने रविवार की सुबह सौंख कस्बे के गढ़वाल स्टेडियम में धर्मेंद्र ने चुनावी सभा को संबोधित किया। फ़िल्म 'शोले' के वीरू के अंदाज में धर्मेंद्र ने कहा कि अरे गांव वालों अगर आपने हेमा मालिनी को अच्छे वोटों से नहीं जिताया तो इस गांव में जो टंकी है ना... मैं उस पर चढ़ जाऊंगा। इस पर डायलॉग पर पूरा पंडाल में तालियां गूंज उठी। 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र ने कहा कि पंजाब से आसाम तक और कन्याकुमारी से कश्मीर तक हर बच्चा, बुजुर्ग व जवान भारत देश को अपनी मां समझे और भारत देश की उन्नति के लिए जी जान से मेहनत करें। हम भारत को मां कहते हैं। मां समझना भी शुरू कर दो दोस्तों, जिस दिन आपकी मां की तरफ कोई आंख उठा कर देख लेगा ,उसकी आंख फोड़ देंगे आप।

4 of 5
हेमा मालिनी के समर्थन में सभा को संबोधित करते धर्मेंद्र - फोटो : ANI
भाजपा ने जाट बिरादरी के मतदाताओं को रिझाने के लिए धर्मेंद्र को मथुरा के मैदान में उतारा है। बता दें कि जिन क्षेत्रों में धर्मेंद्र की जनसभा के लिए अनुमति मांगी गई है, वो जाट बहुल है। माना जा रहा है कि चुनावी सभा के अलावा जाट मतदाताओं को रिझाने के लिए धर्मेंद्र रोड शो भी कर सकते हैं। हालांकि अभी उनके रोड शो की अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने परिवार के साथ भाजपा सांसद हेमा मालिनी
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में उनके पति अभिनेता धर्मेंद्र तो वोट मांग ही रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह चुनाव के दौरान हेमा मालिनी की दोनों बेटियां भी उनके साथ रहेंगी। उधर, धर्मेंद्र के कार्यक्रमों को लेकर मथुरा के भाजपाइयों में उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें