विश्व भर में बड़े पैमाने पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता है। इंस्टेंट मैसेजिंग की सर्विस देने वाले इस एप ने लोगों की लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। लोग अपनी जिंदगी की खास घटनाओं को इस मंच पर एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। किसी अन्य एप की बजाए व्हाट्सएप पर लोगों को चैटिंग का शानदार अनुभव मिलता है। यही एक वजह है, जिसके चलते आज दुनिया भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स इस एप का उपयोग कर रहे हैं। व्हाट्सएप यूज करते समय अक्सर यूजर्स के साथ ये समस्या देखने को मिलती है कि उनसे गलती से व्हाट्सएप चैट डिलीट हो जाती है। अगर आपसे भी व्हाट्सएप की कोई महत्वपूर्ण चैट गलती से डिलीट हो गई है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से अपनी डिलीट हुई चैट को रिकवर कर सकते हैं। आज हम आपको इसी प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं -