फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय की ये एक भी गलती, तो हो सकता है भारी नुकसान

Sat, 23 Dec 2023 12:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Mutual Fund Tips: लगभग हर कोई अपने भविष्य के लिए बचत करता है। कोई बैंक में पैसे जमा करता है, कोई ज्वेलरी खरीदता है, कोई प्रॉपर्टी में निवेश करता है, कोई किसी सरकारी या गैर-सरकारी योजना में पैसे लगाता है आदि। इन सबके बीच एक और चीज है जहां पर आज के समय लोग काफी पैसे निवेश कर रहे हैं और वो है म्यूचुअल फंड। दरअसल, यहां निवेश करने से लोगों को अच्छा रिटर्न प्राप्त होता हुआ नजर आता है। ऐसे में एक-दूसरे की देखा-देखी करके भी लोग म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपको भारी नुकसान तक हो सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय इन गलतियों को करने से बचें:-

नंबर 1
  • देखने में आ रहा है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय लोग मिड और स्मॉल कैप निवेश पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। ऐसे में मिड और स्मॉल कैप निवेश पर रिटर्न तो अच्छे देते हैं, लेकिन मार्केट के उतार-चढ़ाव से प्रभावित भी ज्यादा होते हैं और इससे नुकसान का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए लार्ज कैप और मल्टी कैप फंड में निवेश किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
नंबर 2
  • देखने में आता है कि पहले तो लोग म्यूचुअल फंड में निवेश कर देते हैं, लेकिन फिर बाजार के उतार-चढ़ाव से घबारकर अपनी एसआईपी रोक देते हैं। पर ऐसा करके भी आप अपना नुकसान कर बैठते हैं। इससे आपको अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है।

4 of 5
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
नंबर 3
  • म्यूचुअल फंड में रिटर्न अच्छा मिल सकता है, लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि कई लोग इसमें तब पैसे लगाते हैं जब शेयर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही होती है। पर शायद आप ये नहीं जानते कि कभी भी शेयर बाजार की तेजी देखकर निवेश नहीं करना चाहिए। पहले अच्छी तरह चीजों को समझें और उसके बाद ही निवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 4
  • कई लोग एक-दूसरे को देखकर या आजकल मौजूद नई-नई एप के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं, लेकिन अगर आप नए हैं तो एक बार जरूर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही पैसे लगाएं। वरना आपकी एक छोटी सी गलती आपको भारी नुकसान करवा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें