फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC: रात को सोते समय कितना होना चाहिए एसी का तापमान, जरूर जान लें यह बात

Mon, 10 Jun 2024 01:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
AC - फोटो : Istock
What Is The Ideal Temperature Of AC For Sleeping: इस समय देशभर में गर्मी का सितम काफी बढ़ा हुआ है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ा हुआ है कि पंखे और कूलर में भी लोगों को चैन की नींद नहीं आ रही है। इस कारण कई लोग अपने घरों में नया एसी खरीदकर लगा रहे हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आपके रूम का तापमान आपकी नींद को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। अगर आपके आस-पास काफी गर्मी है ऐसी स्थिति में नींद का आना काफी कठिन हो जाता है। इस कारण अगर आप गर्मी के सितम से बचने के लिए एसी का उपयोग कर रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि रात को सोते समय एसी का तापमान कितना होना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
AC - फोटो : Istock
विशेषज्ञों के मुताबिक रात को सोते समय एसी का आइडियल तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। इस तापमान पर नींद अच्छी आती है। वहीं अगर आप तापमान 20 डिग्री से कम करते हैं, तो ज्यादा ठंड की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
AC - फोटो : Istock
वहीं बुजुर्गों के लिए एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस सही रहता है। वयस्कों की तुलना में बुजुर्गों को ज्यादा ठंड लगती है। इस कारण 24 डिग्री से कम तापमान पर उनकी सेहत खराब हो सकती है। एसी से सुबह तक कमरे का तापमान काफी ज्यादा ठंडा हो जाता है। इस कारण आपको पहले से ही कमरे के मुताबिक एसी का तापमान सेट कर देना चाहिए।  

4 of 5
AC - फोटो : Istock
गर्मी के मौसम में अगर आप एसी में सोते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान आदि बीमारियों से आप बच सकते हैं। वहीं एसी में सोने के जितने फायदे हैं उतने ही इसके नुकसान भी हैं। अगर आपका एसी गंदा है, तो उसमें डस्ट, बैक्टीरिया, जर्म, फंगस आदि होने के खतरे काफी बढ़ जाते हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, तो उसे दोबारा वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC - फोटो : Istock
एसी को चलाने पर ये हमारी सांस के जरिए शरीर के भीतर जा सकते हैं। इससे आप एलर्जी, बैक्टीरिया आदि के शिकार हो सकते हैं। इस कारण एसी के फिल्टर को समय-समय पर साफ कराते रहना बहुत जरूरी है। यही नहीं आपको अपने एसी यूनिट की मेंटीनेंस पर भी निश्चित समय पर ध्यान देते रहना चाहिए। 

WhatsApp: व्हाट्सएप पर ऐसे डाउनलोड करें 10वीं-12वीं की मार्कशीट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें