Subhadra Yojana: देश में केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करना चाहती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा राज्य में सुभद्रा योजना की शुरुआत की थी। सुभद्रा योजना का संचालन ओडिशा राज्य में किया जा रहा है।
इस स्कीम के तहत ओडिशा सरकार राज्य की महिलाओं को दो किस्त के अंतर्गत सालाना दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। यह ओडिशा सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए की गई है।