What Is IPO: आज के समय हम में से अधिकतर लोग बेहतर रिटर्न पाने के लिए स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। निवेश के ये क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इन क्षेत्रों से मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। अगर आप स्टॉक मार्केट में अपने पैसों का निवेश करते हैं। ऐसे में आपने आईपीओ शब्द के बारे में जरूर सुना होगा। अक्सर जब कंपनी स्टॉक मार्केट में प्रवेश करती है, तो सबसे पहले उसका आईपीओ निकलता है। बीते सालों में कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए हैं। देश में कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें आईपीओ के बारे में जानकारी नहीं है। अगर आपको भी आईपीओ के बारे में नहीं पता है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। इसी कड़ी में इस खबर के माध्यम से आइए जानते हैं क्या होता है आईपीओ और कैसे इसमें निवेश किया जाता है?