PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार लगभग सभी वर्गों के लिए कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती है। किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, बच्चों के लिए आदि। इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसा भी खर्च करती है। साथ ही जहां कई योजनाओं में कुछ सामान दिए जाते हैं, तो कई योजनाओं में आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। मौजूदा समय में सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है और एक बड़ी संख्या में लाभार्थी इनसे जुड़े भी हैं। इसी कड़ी में बीती 17 सितंबर को एक योजना शुरू की गई, जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस योजना को लॉन्च किया था, जिसके बाद कई लोग इस योजना से जुड़ने लगे हैं। ऐसे में क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं? आखिर इस योजना की पात्रता सूची क्या है? तो आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...