Fortified Rice: देश में आज भी कई लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। पैसों की कमी के कारण ये लोग अपने दो वक्त के खाने का इंतजाम काफी मुश्किल से कर पाते हैं। इस कारण इन लोगों को खान पान से जरूरी विटामिन्स और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। जरूरी पोषक तत्व न मिल पाने की वजह से इनके स्वास्थ्य और शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा ठीक भोजन न मिल पाने की वजह से बच्चों का शारीरिक विकास भी ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। वे कुपोषित हो जाते हैं।
इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत साल 2028 तक फोर्टिफाइड चावल बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कई लोगों का सवाल है कि आखिर ये फोर्टिफाइड राइस हैं क्या? ये कैसे कुपोषण को दूर करने और खान पान में जरूरी पोषक तत्व की पूर्ति करेंगे? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -