फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana: जुड़ना है योजना से या आ रही हो कोई दिक्कत, तो इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल

Tue, 15 Oct 2024 08:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम सूर्य घर योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Surya Ghar Yojana: देश में कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। सरकार समय-समय पर कई तरह की नई योजनाएं भी लॉन्च करती रहती है जिनके जरिए कई अन्य लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ा जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाया जाता है जिसके बाद आपका बिजली का बिल जीरो हो जाता है। इसमें सब्सिडी का भी प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं या आवेदन के बारे में कुछ जानना चाहते हैं या फिर आपकी कोई शिकायत है आदि। तो ऐसे में आप इस योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम सूर्य घर योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ये है हेल्पलाइन नंबर
  • पीएम सूर्य घर योजना में अगर आपको आवेदन करने के लिए कोई जानकारी चाहिए या फिर आपको इस योजना की सब्सिडी या कोई शिकायत करनी है आदि, तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 18001803333 पर कॉल कर सकते हैं। ये मिनिस्ट्री आफ न्यू एंड रेनवाल एनर्जी का हेल्पलाइन नंबर है जिस पर आप संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम सूर्य घर योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलता है योजना में?
  • अगर आप प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जुड़ते हैं तो आपको अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना होता है। इसके लिए आपको केंद्र सरकार योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी देती है। आप योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके बाद आपके घर पर वेरिफिकेशन होती है और फिर आपके बैंक खाते में सब्सिडी भेज दी जाती है।

4 of 5
पीएम सूर्य घर योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
यहां से कर सकते हैं आवेदन
  • अगर आप भी पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.org.in पर जाना है और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम सूर्य घर योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
इतनी सब्सिडी मिलती है
  • बात अगर सब्सिडी की करें, तो पहले ये जान लें कि सोलर पैनल लगवाने पर आपको हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाती है
  • अगर आप एक किलोवाट का सोलर पैनल लगवाते हैं तो आपको 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है
  • जबकि, 2 किलोवाट में 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर आपक 78 हजार रुपये की सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें