फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Shram Card: अगर आप भी चाहते हैं ई-श्रम कार्ड बनवाना, तो ये दस्तावेज जरूर रखें पास में, इन दो तरीकों से बनवा सकते हैं कार्ड

Mon, 17 Jan 2022 01:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए - फोटो : amar ujala
जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने के लिए सरकारें कई तरह की योजानाएं चलवाती हैं, ताकि इन लोगों को मदद मिल सके। आर्थिक रूप से मदद करने के लिए कई तरह की योजनाएं तो चल ही रही हैं, साथ ही समय-समय कई अन्य नई योजनाओं को भी इनके साथ जोड़ा जाता है। वहीं, कई योजनाओं में लोगों का बीमा कराने के साथ ही कई अन्य तरह के लाभ भी दिए जाते हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा लोगों के लिए ई-श्रम कार्ड लाया गया है। इस कार्ड के अपने कई फायदे हैं। इसमें आपको 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवर, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है। ऐसे में इस कार्ड को बनवाना काफी फायदेमंद है। अगर आप भी इस ई-श्रम कार्ड को बनवाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए - फोटो : istock
चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-
  • ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कुछ दस्तावेजों का पास में होना बेहद जरूरी है। इसमें आपके पास सबसे पहले तो आधार कार्ड होना चाहिए। इसके बाद इस कार्ड को बनवाने के लिए आपके बैंक खाते की जानकारी भी चाहिए होती है। वहीं, आखिर में आपको एक मोबाइल नंबर भी चाहिए होगा। इन तीनों चीजों का आपके पास होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए - फोटो : istock
आवेदन करने के ये रहे तरीके:-

पहला तरीका
  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाकर इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। पहला तरीका ये है कि आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके ये कार्ड बनवा सकते हैं।

4 of 5
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए - फोटो : pixabay
दूसरा तरीका
  • वहीं, ई-श्रम कार्ड बनवाने का दूसरा तरीका ये है कि आप अपने नजदीकी किसी भी डाकघर, लोग सेवा केंद्र या सीएससी में जाकर इसका पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए - फोटो : pixabay
क्या आप कर सकते हैं आवेदन?
  • ई-श्रम कार्ड सिर्फ वो लोग बनवा सकते हैं, जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है, जिनका पीएफ नहीं कटता है और वो लोग भी इसमें आवेदन कर सकते हैं जो जो टैक्स नहीं देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें