राशन कार्ड सरकार की तरफ से जारी किया जाता है, जिसके तहत लोग सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुफ्त राशन का लाभ उठा सकते हैं। राशन कार्ड धारक को सरकार की तरफ से राशन मुहैया कराया जाता है, जिससे कमजोर वर्ग अपनी खाद्य आपूर्ति कर सकें। अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप भी इसके तहत हर महीने लाभ प्राप्त करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। यदि आपने इस कार्ड पर आपका मोबाइल नंबर गलत डाला है या कार्ड अपडेट नहीं हुआ है, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपके लिए ये बेहतर होगा कि आप अपने राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर को तुरंत अपडेट करा लें। दरअसल, अगर आपके राशन कार्ड में मोबाईल नंबर नहीं डला है, तो आपको इसे जुड़े अपडेट नहीं मिल पाएंगे। आए दिन विभाग की ओर से कई जरूरी अपडेट मैसेज के जरिए कार्ड धारकों तक भेजे जाते हैं।