फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL: यूपी झटपट बिजली कनेक्शन योजना में क्या मिलते हैं लाभ, क्या है पात्रता और कैसे करें आवेदन? यहां जानें सबकुछ

Sun, 13 Feb 2022 10:59 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
झटपट बिजली कनेक्शन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock
केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा भी लोगों की सुविधा के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज हम बात करने वाले हैं, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही झटपट बिजली कनेक्शन योजना (UPPCL) के बारे में। इस योजना के तहत बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को यानी बीपीएल और गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले एपीएल परिवारों को किफायती दरों पर झटपट बिजली कनेक्शन की सुविधा मिलती है। उत्तर प्रदेश झटपट बिजली कनेक्शन योजना में आवेदन करते वक्त बीपीएल श्रेणी के लाभार्थियों को 10 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होता है। जबकि, एपीएल श्रेणी के परिवारों को 1 से 25 किलोवाट के बिजली कनेक्शन लेने के लिए 100 रुपये देने होते हैं। खास बात तो ये है कि इस योजना के तहत आवेदन करने के मात्र दस दिन के अंदर ही बिजली कनेक्शन लगा दिया जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
झटपट बिजली कनेक्शन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock
इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज
  • झटपट बिजली कनेक्शन योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक यूपी का स्थाई निवासी होना चाहिए। साथ ही बीपीएल या एपीएल श्रेणी के परिवार ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
झटपट बिजली कनेक्शन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock
  • वहीं आवेदन के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए, जिसमें आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल श्रेणी या एपीएल श्रेणी का राशन कार्ड, वैलिड मोबाइल नंबर शामिल है। आप इस योजना के तहत ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
झटपट बिजली कनेक्शन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock
कैसे करें आवेदन?
  •  इसके लिए आपको यूपी पावर कारपोरेशन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.upenergy.in) पर जाना है। यहां कस्टमर कार्नर के सेक्शन पर जाकर अप्लाई फॉर न्यू इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद लॉगिन और रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
झटपट बिजली कनेक्शन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : i stock
  • यहां पर आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर वगैरह डिटेल भरनी है। सभी जानकारी भरने के बाद आपको रजिस्टर्ड पर क्लिक करना है। ऐसा करने पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। वहीं आवेदन की पुष्टि करने के 10 दिनों के अंदर ही आपके घर पर बिजली कनेक्शन और मीटर लगा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें