Aadhaar Real or Fake: कई सरकारी दस्तावेजों के बीच आधार कार्ड की अपनी अलग पहचान है। पहचान पत्र के अलावा भी इसके कई काम है। यहां तक कि सरकारी और गैर-सरकारी जगहों पर इसका होना भी अनिवार्य है। कई बार तो आधार कार्ड के न होने पर आपके कई काम अटक तक सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप भी आधार कार्ड अपने पास ही रखें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका आधार नकली भी हो सकता है? शायद नहीं, पर आप ये चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली। इसे चेक करने के प्रोसेस के बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...