फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लें काम की बात: मार्केट में बिक रहे हैं प्लास्टिक वाले चावल, ऐसे करें असली-नकली में फर्क

Wed, 27 Sep 2023 02:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्लास्टिक वाले चावल की पहचान करने के तरीके - फोटो : Amar Ujala
अगर आप देखेंगे तो पहले के मुकाबले आज के समय में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हुए नजर आते हैं। इसके पीछे कहीं न कहीं उनका खानपान जिम्मेदार नजर आता है। कई लोग तो बाहर का इतना खाते हैं कि उन्हें कई दिक्कतें होनी लगती हैं, लेकिन जो लोग घर का खाना खाते हैं उन्हें भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि मार्केट में कई ऐसी चीजें हैं जो मिलावट से भरी हैं। ऐसे में अगर इनका सेवन किया जाए तो व्यक्ति बहुत बीमार पड़ सकता है। दरअसल, बाजार में प्लास्टिक का चावल भी बेचा जा रहा है। ऐसी कई शिकायतें सामने आई। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप भी ये जान लें कि कहीं आप तो प्लास्टिक के चावल का सेवन नहीं कर रहे। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप प्लास्टिक के चावल की पहचान कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्लास्टिक वाले चावल की पहचान करने के तरीके - फोटो : istock
इन तरीकों से करें प्लास्टिक वाले चावल की पहचान:-

पहला तरीका
  • प्लास्टिक वाले चावल आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आपको इनकी पहचान करने के लिए पहले एक गिलास पानी लेना है। इसके बाद इस पानी में आपको लगभग एक चम्मच कच्चे चावल डालने हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्लास्टिक वाले चावल की पहचान करने के तरीके - फोटो : Istock
  • अब जब आप पानी वाले गिलास में कच्चे चावल डाल चुके हैं, तो इसके बाद आपको करना ये है कि इसे जोर-जोर से हिलाना है। फिर आपको देखना है कि चावल कहां हैं नीचे बैठ गए हैं या ऊपर तैर रहे हैं। अगर चावल ऊपर की तरफ तैर रहे हैं, तो ये चावल के नकली होने का संकेत है।

4 of 5
प्लास्टिक वाले चावल की पहचान करने के तरीके - फोटो : Istock
नंबर 2
  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि जो चावल आप इस्तेमाल कर रहे हैं, कहीं वो प्लास्टिक के तो नहीं हैं। ऐसे में आपको पहले एक लाइटर लेना है। इसके बाद आपको इस लाइटर की मदद से कुछ चावल के दानों को जला लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लास्टिक वाले चावल की पहचान करने के तरीके - फोटो : सोशल मीडिया
  • फिर आपको अब ध्यान देना है कि आप जब लाइटर की मदद से चावल को जला रहे हैं, तो क्या चावल में से प्लास्टिक की गंध आ रही है या नहीं। अगर ये गंध आ रही है, तो चावल नकली हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें