फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Currency Notes: कागज से नहीं इस चीज से बनाए जाते हैं 100, 200 और 500 रुपये के नोट

Wed, 27 Sep 2023 02:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Which Paper Is Used To Make Currency Notes In India - फोटो : istock
Which Paper Is Used To Make Currency Notes In India: यूपीआई आने के बाद से कैश के चलन में थोड़ी कमी आई है, लेकिन आज भी हम ज्यादातर दुकानों से सामान को खरीदते समय 10, 20, 50, 100 या 500 रुपये कैश में ही अदा करते हैं। इसके अलावा पर्श में कैश होना भी काफी जरूरी है। इमरजेंसी के समय यह काफी काम में आते हैं। कई बार हमारे यह नोट मुड़ जाते हैं या पानी में भीग जाते हैं। ऐसा होने के बाद भी नोट फटते या गलते नहीं और लंबे समय तक चलते हैं। वहीं अगर इनकी जगह कोई दूसरा कागज हो, तो वह मुड़ने या गीले होने पर आसानी से फट या गल जाता है। ऐसे में सवाल है कि भारत में जिन नोटों का इस्तेमाल हम करेंसी के रूप में करते हैं। वह गीले या मुड़ने पर आखिर फटते क्यों नहीं? आखिर इन नोटों के कागज में ऐसी क्या खासियत है? इसी कड़ी में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Which Paper Is Used To Make Currency Notes In India - फोटो : iStock
आपको जानकार आश्चर्य होगा कि हम जिन नोटों का करेंसी के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उसको 100 प्रतिशत रूई से बनाया जाता है। इसका जिक्र रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है। 

ChatGPT: चैटजीपीटी लेकर आया यह धमाकेदार फीचर, अब इंसानों की तरह कर सकेगा बातचीत
विज्ञापन

3 of 5
Which Paper Is Used To Make Currency Notes In India - फोटो : istock
अगर इन नोटों को भी सामान्य कागज से अगर बनाया जाता, तो शायद ही इनकी उम्र लंबी होती। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते नोटों को बनाने के लिए आरबीआई रूई का इस्तेमाल करता है। 

4 of 5
Which Paper Is Used To Make Currency Notes In India - फोटो : istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन नोटों पर एक विशेष प्रकार की स्याही को इस्तेमाल में लाया जाता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कोई दूसरा व्यक्ति इन नोटों की हूबहू नकल नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Which Paper Is Used To Make Currency Notes In India - फोटो : istock
इसी वजह से नोटों की बनावट काफी विशिष्ट होती है। नोटों की इसी विशिष्टता के कारण लोग आसानी से असली और नकली नोटों में पहचान कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें