बिजली की लगातार बढ़ती कीमतों से देश भर में सभी परेशान हैं। ऐसे में सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से बिजली उपभोक्ताओं के लिए फ्री इलेक्ट्रिसिटी स्कीम संचालित की गई है। जिसके तहत बिजली उपभोक्ता बिल्कुल मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकेंगे है। अगर आप भी मुफ्त बिजली का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। केंद्र सरकार की ओर से जारी का गई इस स्कीम के तहत आप बेहद आसानी से बिना बिजली का बिल दिए ही बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो आइए जानते हैं आखिर इस सुविधा का लाभ कैसे उठाया जा सकता है। इस योजना के तहत केवल आपको अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाना होगा और आप मुफ्त बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए सरकार आपकी मदद करेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...