फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: बनवाने जा रहे हैं ई-श्रम कार्ड, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Wed, 05 Jan 2022 11:16 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-श्रम कार्ड - फोटो : PTI
e-Shram Card: देश में ऐसे कामगारों और श्रमिकों की संख्या काफी अधिक है, जो असंगठित क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। इन श्रमिकों को अपने जीवन में कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते भारत सरकार ने पिछले साल ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की थी। इन दिनों देश भर में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। कई ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में सरकार की तरफ से सहायता राशि अब आने भी लगी है। ई-श्रम कार्ड बनवाने पर श्रमिकों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके अंतर्गत श्रमिकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। ई-श्रम कार्ड बनने से श्रमिकों का रिकॉर्ड सरकार के पास आ जाता है। ऐसे में भविष्य में उनको रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं,  तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना आपका आवेदन रद्द हो सकता है। आइए जानते उन बातों के बारे में, जिनका आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
ई-श्रम कार्ड - फोटो : pixabay
ई-श्रम कार्ड योजना को विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इस योजना का लाभ संगठित क्षेत्र से जुड़े लोग नहीं उठा सकते हैं। अगर आप संगठित क्षेत्र में आते हैं, तो आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

3 of 5
ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock
संगठित क्षेत्रों में EPFO और ESIC के सदस्य आते हैं। अगर आपका पीएफ अकाउंट है या फिर आप ईएसआईसी आदि से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले रहे हैं, तो आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

4 of 5
ई-श्रम कार्ड - फोटो : Pixabay
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी मजदूर, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार, कृषि श्रमिक और दूसरा कोई भी वर्कर अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है, जो ESIC और EPFO का सदस्य न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-श्रम कार्ड - फोटो : PTI
आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके द्वारा दी गई जानकारी में कोई गलती न हो। इसके अलावा फॉर्म भरते वक्त आपके आधार और बैंक से जुड़ी डिटेल्स में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर वेबसाइट आपके आवेदन को स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें