फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Mutual Fund: एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड में 15 हजार रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं 35 करोड़

Sun, 05 Jun 2022 05:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : Istock
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund: वारेन बफेट कहते हैं “If you aren’t willing to own a stock for ten years, don’t even think about owning it for ten minutes” अर्थात अगर आप दस सालों के लिए किसी स्टॉक को खरीदकर होल्ड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आपको उसे 10 मिनट के लिए भी खरीदने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। निवेश के क्षेत्र में व्यक्ति के पास धैर्य का होना बहुत जरूरी है, तभी आप अपने पैसों की वैल्यू को अच्छे से ग्रो कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई के एक खास म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड का नाम SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth है। बीते तीन सालों में इस म्यूचुअल फंड ने निवेशकों 27.84 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है। वहीं बात अगर बीते पांच सालों की करें, तो इसने 26.12 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : istock
अगर आप भी इस स्कीम में हर महीने 15 हजार रुपये निवेश करके 35 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको एसबीआई के टेक्नोलॉजी ऑपरचुनिटीज फंड डायरेक्ट ग्रोथ में एसआईपी खुलवानी है।
विज्ञापन

3 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : istock
इसके बाद आपको हर महीने 15 हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर बाजार का व्यवहार आपके अनुकूल रहता है। इस स्थिति में आप आसानी से 30 सालों के बाद कुल 35 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। मौजूदा समय में एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड का एक्सपेंस रेशों 0.9 प्रतिशत है।

4 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : istock
इन पैसों से आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जी सकेंगे। आप अपने रहने के लिए अच्छा घर खरीद सकते हैं। अपने बेटा/बेटी की शादी या उनकी पढ़ाई लिखाई करा सकते हैं। इसके अलावा इन पैसों के जरिए आप अपने दूसरे सपनों को भी पूरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : istock
आपके निवेश पर मिलने वाला ये रिटर्न अनुमानित है। निवेश के दौरान बाजार का व्यवहार क्या रहेगा? उससे ही यह तय होगा कि आपको आपके निवेश पर कितना रिटर्न मिलता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। निवेश का ये क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें