फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tubewell Connection Yojana: सरकार लगा रही है किसानों के खेतों में ट्यूबवेल, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 05 Jun 2022 03:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock
Tubewell Connection Yojana: आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना है। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं, तो आपको सरकार की इस स्कीम का लाभ जरूर उठाना चाहिए। अच्छी पैदावार के लिए खेतों में सिंचाई की काफी जरूरत होती है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए खेतों की सिंचाई करने के दौरान डीजल और अन्य दूसरी चीजों में काफी ज्यादा खर्चा आता है। ऐसे में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत सरकार किसानों के खेतों में ट्यूबवेल लगवा रही है। आप योजना में आवेदन करके आसानी से ट्यूबवेल का कनेक्शन अपने खेतों में लगवा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं यूपी प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock
उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना में आवेदन करने के लिए आपको यूपीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upenergy.in/ पर विजिट करना है। यहां विजिट करने के बाद आपको कनेक्शन सर्विस के कॉलम में "अप्लाई फॉर न्यू इलेक्ट्रिक कनेक्शन फॉर प्राइवेट ट्यूबवेल" पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock
इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर आपको "ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर न्यू इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन" के विकल्प का चयन करना है।

4 of 5
UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock
इस प्रोसेस को करने के बाद आप सीधे लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे। लॉगिन पेज पर "फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन क्लिक हेयर" के ऑप्शन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर एक और नया पेज आपकी स्क्रीन पर ओपन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock
यहां आपको पूछी गई अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है। अपनी सभी डिटेल्स को भरने के बाद रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन को वेरीफाई करने के बाद आपके खेतों में ट्यूबवेल को लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें