SBI Electric Vehicle Loan: कार्बन उत्सर्जन के कारण आज प्रदूषण काफी बढ़ गया है। ऐसे में लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदना पसंद कर रहे हैं। कई कंपनियां और सरकार अपने स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रमोट करने के लिए ठोस कदम उठा रही हैं। इसी वजह से कई लोग पेट्रोल और डीजलों से चलने वाले वाहनों की बजाए इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल पेट्रोल डीजल से चलने वाले वाहनों की तुलना में ज्यादा महंगे होते हैं। ऐसे में कई लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए लोन का सहारा लेते हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। एसबीआई इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर एक खास लोन ऑफर कर रहा है। ऐसे में आप एसबीआई के इस ऑफर का फायदा उठाकर अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं एसबीआई के इस ऑफर के बारे में -