फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMSGY: क्या आप भी लेना चाहते हैं 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ? तो जानें स्कीम में जुड़ने का तरीका

Thu, 29 Feb 2024 03:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
PM Surya Ghar Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं? अगर नहीं, तो पात्र लोग किसी सरकारी योजना से जुड़कर हर माह अच्छा लाभ पा सकते हैं। ऐसे में राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार हो, ये लोग भी लाभार्थियों को लाभ देने से पीछे नहीं हटते हैं। वहीं, हर साल कई नई योजनाओं को लॉन्च भी किया जाता है ताकि हर एक वर्ग को इन योजनाओं से जोड़ा जा सके। जैसे- इस साल केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लॉन्च किया। इस योजना के अंतर्गत एक करोड़ घरों को मुफ्त में हर माह 300 यूनिट बिजली देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं, तो इस योजना से जुड़कर आप लाभान्वित हो सकते हैं। तो चलिए जातने हैं आप कैसे आवेदन कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के फायदे। - फोटो : istock
आवेदन करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी इस प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए पात्र हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाना होगा
  • फिर यहां पर आपको इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी चुननी है
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के फायदे। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूटर नंबर चुन लें और अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भर दें
  • फिर आपको अपना कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर भरना है, जिसके बाद लॉगिन कर लें
  • लॉगिन होने के बाद आपको रूफटॉप के लिए अप्लाई करना है

4 of 5
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के फायदे। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको अप्रूवल आने का इंतजार करना है, फिर अपने डिस्कॉम में किसी भी पंजीकृत विक्रेता से प्लांट बनवा लें
  • इसके बाद जब इंस्टॉलेशन पूरा हो जाएगा, तो अपने प्लांट का विवरण जमा करवाएं
  • अब आपको नेट मीटर के लिए आवेदन करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के फायदे। - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको आवेदन के लिए और डिस्कॉम द्वारा निरीक्षण के बाद पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाणपत्र उत्तपन्न किया जाएगा
  • अब आपको कमीशनिंग रिपोर्ट मिलेगी, इसके बाद अपनी बैंक खाते की जानकारी, जैसे- कैंसिंल चेक आदि पोर्टल पर अपलोड कर दें
  • इसके 30 दिनों के भीतर आपके द्वारा दिए गए बैंक खाते में सब्सिडी मिल जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें