फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: अब यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे बैंक और एटीएम से पैसे, जानें क्या हुआ है बदलाव

Sat, 09 Apr 2022 02:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
RBI interoperable cardless withdrawal - फोटो : Pixabay
अब आप बिना एटीएम कार्ड के भी बैंक और एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकेंगे। इसको लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है। इंटर ऑपरेबल कार्डलेस विड्रॉल को मंजूरी मिलने के बाद अब यूपीआई के जरिए ही एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा। ऐसे में बैंक के ग्राहकों को एटीएम मशीन या बैंक से पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। वो अपने यूपीआई पिन के जरिए आसानी से एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल कुछ ही बैंकों में उपलब्ध थी। आरबीआई के इस फैसले के बाद अब यह सुविधा सभी बैंकों में मिलने लगेगी। आरबीआई इसको लेकर जल्द ही एनपीसीआई, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को दिशा निर्देश जारी करने का काम करेगा। ऐसे में कार्डलेस विड्रोल की ये नई सुविधा शुरू होने के बाद देश भर के कई लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
RBI interoperable cardless withdrawal - फोटो : Pixabay
आरबीआई ने बताया है कि अब ग्राहक किसी भी बैंक के एटीएम मशीन से बिना कार्ड के यूपीआई की मदद से पैसा निकाल सकेंगे। यूपीआई के जरिए पैसा निकालने पर कई तरह के होने वाले फ्रॉड से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 6
RBI interoperable cardless withdrawal - फोटो : Pixabay
बीते सालों में कार्ड स्कीमिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इस नई पहल के शुरू होने के बाद इस तरह के मामलों में कमी देखने को मिलेगी। यूपीआई से कैश निकासी शुरू होने के बाद कार्ड क्लोनिंग का खतरा भी काफी कम हो जाएगा।

4 of 6
RBI interoperable cardless withdrawal - फोटो : Pixabay
इस सिस्टम के काम करने की प्रक्रिया काफी सरल है। हम जिस तरह किसी सर्विस को लेने के लिए कंपनी के प्लेटफॉर्म पर यूपीआई की जानकारी देकर भुगतान करने के लिए अप्लाई करते हैं। उस दौरान एक रिक्वेस्ट हमारे मोबाइल नंबर पर आती है।
विज्ञापन

5 of 6
RBI interoperable cardless withdrawal - फोटो : istock
हम जैसे ही उसको यूपीआई पिन दर्ज करके ऑथोराइज करते हैं। उसके बाद यूपीआई पेमेंट हो जाता है। ठीक इसी प्रक्रिया के तहत कैश विड्रोल भी होगा। आपको पेमेंट का ऑथराइजेशन यूपीआई से देना है। उसके बाद आपकी कैश निकासी एटीएम मशीन से हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
RBI interoperable cardless withdrawal - फोटो : istock
इस नई सुविधा के शुरू होने के बाद देश भर में करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचेगा। इससे एटीएम फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में भी कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें