हमारे देश में केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों द्वारा तक कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें कई योजनाएं काफी समय से चलती हुई आ रही हैं, तो कुछ योजनाओं को हर साल इनमें नए तौर पर जोड़ा जाता है। स्वास्थ्य योजनाओं से लेकर लोगों को रोजगार देने तक जैसी नाजाने कितनी योजनाएं देश में चलाई जा रही हैं और इन सभी योजनाओं का एक ही उद्धेश्य है कि गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश में ई-श्रम कार्ड योजना चलाई जा रही है, जिसमें अब तक काफी संख्या में लोग पंजीकरण करवाकर लाभ भी ले रहे हैं। श्रम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र के कामगारों को मिल रहा है। वहीं, अब लोगों को इंतजार है इसकी दूसरी किस्त आने का। अगर आप ई-श्रम कार्डधारक हैं, और भी जानना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे कब तक आएंगे, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...