PM Kisan Nidhi Yojana: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए अलग-अलग वर्ग और ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों में रहने वाले जरूरतमंद आदि लोगों तक लाभ पहुंचता है। जैसे- किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के जरिए उन किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। योजना के अंतर्गत 17 किस्त (एक किस्त में 2 हजार रुपये प्रत्येक लाभार्थी को मिलते हैं) का लाभ किसानों को दिया जा चुका है। वहीं, अब 18वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में इसका पूरा कार्यक्रम सामने आ चुका है जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वीं किस्त जारी करेंगे। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कि कितने किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...