फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: सरकार की इस स्कीम में करें दस हजार रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे 32.54 लाख रुपये

Mon, 25 Mar 2024 08:58 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
हम में से अधिकतर लोग अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में हम अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश नहीं कर पाते, जहां से हमको अच्छा रिटर्न मिलता हो। अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी शानदार जगह पर निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर आपको शानदार ब्याज दर मिल रही है। सरकार की इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। वर्तमान समय में यहां पर निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PPF Investment - फोटो : istock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। इस स्कीम में आपको न्यूनतम 500 रुपये निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम आप सालाना इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PPF Investment - फोटो : istock
इसी कड़ी में आज हम आपको उस गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप दस हजार रुपये की बचत करके मैच्योरिटी के समय 32.54 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 

4 of 5
PPF Investment - फोटो : istock
इसके लिए आपको हर महीने 10 हजार रुपये की बचत करके सालाना पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में 1,20,000 रुपये निवेश करना है। यह निवेश आपको पूरे 15 सालों तक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PPF Investment - फोटो : istock
वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर गड़ना करें, तो मैच्योरिटी के समय आपके पास 32.54 लाख रुपये होंगे। इन पैसों से आप अपने भविष्य से जुड़े सभी जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं।

Holi 2024: होली के दिन ऐसे रखें अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित, वरना आ सकती हैं कई दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें