फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 17वीं किस्त जारी होने से पहले डाउन हुई पीएम किसान योजना की वेबसाइट, जानें कारण

Mon, 10 Jun 2024 04:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की वेबसाइट डाउन हुई। - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Portal Down: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन करती है। इस योजना को किसानों के लिए चलाया जाता है और हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। ऐसा करके सालाना 6 हजार रुपये पात्र किसानों को दिए जाते हैं। इसी क्रम में अब 17वीं किस्त जारी होनी है जिसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस फाइल पर हस्ताक्षर किए, जिससे अब 17वीं किस्त जारी होने का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन इन सबके बीच अब पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो गई है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे के कारण क्या हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की वेबसाइट डाउन हुई। - फोटो : pmkisan.gov.in
पोर्टल पर क्या हो रहा है?
  • दरअसल, प्रधानमंत्री किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in को जब खोला जा रहा है तो पोर्टल डाउन नजर आ रहा है। हालांकि, आज सुबह तक पोर्टल सही चल रहा था लेकिन पीएम मोदी के 17वीं किस्त जारी होने वाली फाइल पर साइन करने के बाद वेबसाइट डाउन नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की वेबसाइट डाउन हुई। - फोटो : istock
क्यों हो सकती है डाउन?
  • माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त की फाइल पर हस्ताक्षर होने के बाद वे लोग वेबसाइट पर ज्यादा विजिट कर रहे हैं जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी जैसे काम नहीं करवाएं हैं। ऐसे में ज्यादा संख्या में वेबसाइट पर लोगों के जाने से ये डाउन हो रही है।

4 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की वेबसाइट डाउन हुई। - फोटो : istock
  • भले ही अभी पीएम किसान योजना की वेबसाइट डाउन हो रही हो, लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि ये जल्द ही ठीक हो जाती है। इससे पहले भी कई बार किस्त जारी होने के बाद वेबसाइट डाउन नजर आती है। हालांकि, इससे आपके ई-केवाईसी, स्टेटस देखने जैसे बाकी कामों मे दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की वेबसाइट डाउन हुई। - फोटो : istock
क्या कर सकते हैं आप?
  • अगर आपको पीएम किसान योजना के पोर्टल पर ई-केवाईसी, स्टेटस देखने जैसे अन्य कोई काम करने हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप ई-केवाईसी या कुछ और काम वेबसाइट पर करेंगे तो ये बीच-बीच में दिक्कत कर सकती है। इसलिए आप थोड़ी देर बाद पोर्टल चलने के बाद ये काम कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें