फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, अगली किस्त भी नहीं आएगी, जानिए क्या है वजह

Wed, 29 Nov 2023 10:12 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की थी। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से देश के 8 करोड़ से भी अधिक किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये डाले थे। खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त आने के बाद देश के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। देश के कई किसानों के खाते में अभी तक 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। क्या आपके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार करोड़ों किसान भाइयों को सालाना 6 हजार रुपये देती है। किसानों के खातों में यह रुपये तीन किस्तों में आर्थिक मदद के लिए दिए जाते हैं। कई किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त नहीं आने की मुख्य वजह ई-केवाईसी का न कराना है। अगर आपको 15वीं  किस्त का लाभ पाना है, तो आपको योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। कुछ किसानों के खाते में पैसे किसी और वजह से नहीं आए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इन किसानों को मिलता है लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठाने के लिए किसान भारत का नागरिक होना चाहिए। किसान को भूमि का मालिक होना चाहिए। किसान के पास कुल भूमि  क्षेत्रफल 2 हेक्टेयर से अधिक नहीं होना चाहिए। किसान का परिवार कोई सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। इसके अलावा किसान के परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
जानिए किन किसानों को नहीं मिला लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त का फायदा उन किसानों को नहीं मिला है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन नहीं किया था। वह किसान भी शामिल है, जिनका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ था। उन किसानों को भी नहीं मिला, जिन्होंने योजना के पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं किया था। योजना के शर्तों का उल्लंघन करने वाले किसानों को भी इसका फायदा नहीं मिला। 

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेंगे ये बड़े फायदे

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप किसान योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहिए।

Property Tax: नई जमीन या मकान खरीदने वाले तुरंत भर दें टैक्स, नहीं तो जब्त कर ली जाएगी संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर किसान का नाम लाभार्थी सूची में नहीं है, तो उसे योजना के लिए आवेदन करना चाहिए। योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें