PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment: कई तरह की सरकारी योजनाओं के जरिए एक बड़ा तबका लाभान्वित हो रहा है। सरकार भी हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। कल यानी 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त जारी हुई और इस किस्त का लाभ 9 करोड़ किसानों को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में किस्त के पैसे भेजे। ऐसे में कई किसान ऐसे भी हैं जो लाभ से वंचित रह गए होंगे यानी जिनके बैंक खाते में किस्त के पैसे नहीं आए होंगे? ऐसे में क्या इन किसानों को अभी भी 16वीं किस्त मिल सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे जान सकते हैं...