फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या पिता और बेटे दोनों को एकसाथ मिल सकता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?

Tue, 14 May 2024 11:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दे रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत गरीब किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। भारत सरकार अब तक कुल 16 किस्त के पैसों को जारी कर चुकी है। हाल ही में महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पिता और बेटे दोनों लोग एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही मिलता है। ऐसे में एक परिवार में एक से अधिक सदस्य इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इस कारण एक परिवार में पिता और बेटे एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। परिवार में उसी सदस्य को योजना का लाभ मिलता है, जिसके नाम पर जमीन रजिस्टर्ड है। 

4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
देश में कई लोग गलत ढंग से इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस कारण सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है। 

Dishwasher Machine: अब हाथ से नहीं मशीन से धो सकते हैं बर्तन, इस सस्ती मशीन से सारे झंझट होंगे खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको जल्द से जल्द स्कीम में इन दोनों जरूरी कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए। अगर आप इन दोनों जरूरी कार्यों को पूरा नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त, ऐसे करें योजना में अपनी ई-केवाईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें