काम की बात: बैंक और पोस्ट ऑफिस कई छोटी बचत योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओं में निवेश करने पर बिना रिस्क के निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलता है। यह छोटी बचत योजनाएं सरकार की योजना होती हैं। अलग-अलग योजना में नियम, निवेश और रिटर्न की शर्तें अलग-अलग होती हैं। हालांकि, इनमें निवेश की कुछ शर्तें एक जैसी भी हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश के लिए पैन-आधार की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है।
पोस्ट ऑफिस की तरफ से हाल ही में एक एडवाइजरी जार की गई है। इसमें बताया गया है कि पैन वेरिफिकेशन से संबंधित प्रोटीन (Protean) सिस्टम में 1 मई, 2024 को संशोधन किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब डाकघर अपने ग्राहकों के परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) की वैलिडिटी को वैरिफाई करने के लिए आयकर विभाग के साथ क्रॉस चेक करेगा। इससे यह पता लगाया जाएगा कि क्या ग्राहक का पैन कार्ड आधार से जुड़ा है?