प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को वित्तीय सहायता देने वाली एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की तीन किस्त भेजती है। हाल ही में कुछ समय पहले भारत सरकार ने 10वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी थी। इसमें 20 हजार करोड़ से भी ज्यादा पैसे सीधे किसानों के खाते में भेजे गए थे। अब तक किसान आसानी से सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का स्टेटस मोबाइल के जरिए चेक कर सकते थे। वहीं अब सरकार ने किसान सम्मान निधि के स्टेटस चेक करने के तरीकों में बड़ा बदलाव किया है। अब किसान अपने मोबाइल नंबर के जरिए किसान सम्मान निधि का स्टेटस चेक नहीं कर पाएंगे। किसान सम्मान निधि के नाम पर बढ़ रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस कदम को उठाया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -