अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, आज की महंगाई आपके बचत किए गए पैसों की वैल्यू को धीरे धीरे कम करती जा रही है। ऐसे में आपको उन पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। एक अच्छा निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने के बाद आपको जीवन भर पेंशन मिलेगी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना है। इस योजना का लाभ देश का कोई भी नागरिक उठा सकता है। इस स्कीम का उद्देश्य व्यक्ति के भविष्य को सुरक्षित करना है। प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर 60 वर्ष के बाद व्यक्ति को पेंशन की सुविधा मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -