फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: अब मोबाइल नंबर के जरिए नहीं कर सकेंगे स्टेटस को चेक, सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव

Wed, 23 Feb 2022 02:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को वित्तीय सहायता देने वाली एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की तीन किस्त भेजती है। हाल ही में कुछ समय पहले भारत सरकार ने 10वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी थी। इसमें 20 हजार करोड़ से भी ज्यादा पैसे सीधे किसानों के खाते में भेजे गए थे। अब तक किसान आसानी से सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का स्टेटस मोबाइल के जरिए चेक कर सकते थे। वहीं अब सरकार ने किसान सम्मान निधि के स्टेटस चेक करने के तरीकों में बड़ा बदलाव किया है। अब किसान अपने मोबाइल नंबर के जरिए किसान सम्मान निधि का स्टेटस चेक नहीं कर पाएंगे। किसान सम्मान निधि के नाम पर बढ़ रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस कदम को उठाया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
अभी तक किसान अपने मोबाइल नंबर की मदद से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किस्त का पैसा चेक लेते थे। वहीं अब किसानों को आगे मिलने वाली किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत होगी।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
लंबे समय से ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि कुछ लोग दूसरों के मोबाइल नंबर की मदद से उनके स्टेटस को चेक कर लेते थे। इसी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने इस बदलाव का फैसला लिया है।

4 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किस्त के स्टेटस को चेक करने के लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उसके बाद आपको राइट फार्मर्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
इस प्रोसेस को करने के बाद बेनेफिशियरी स्टेटस के विकल्प का चयन करें। इस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। नए पेज पर आपको अपना आधार नंबर और बैंक अकाउंट डालना है। इसके बाद आप आसानी से अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें