PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के कई किसान काफी खुश हैं। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त नहीं आई है। बीते लंबे समय से कई किसान 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। वहीं 18वीं किस्त जारी होने के बाद जिन किसानों के खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देशभर में कई किसान गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे। इस कारण सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है।