PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर में करोड़ों किसान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के करोड़ों किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी कर चुकी है। देशभर के करोड़ों किसान लंबे समय से 18वीं किस्त का इंताजार कर रहे थे उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। कल 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी करेंगे।