फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें क्या है आवेदन का तरीका

Fri, 04 Oct 2024 02:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने की कोशिश करती है। इसके लिए हर एक योजना पर करोड़ों रुपये खर्च भी होते हैं जिसके जरिए लाभार्थियों तक योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ पहुंचते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि इस योजना की पात्रता क्या है और इस योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिस पर ओटीपी आएगा
  • फिर आपको इस ओटीपी को यहां दर्ज करना है
  • अब आप देखेंगे तो आपके सामने यहां पर दो विकल्प आएंगे

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • पहले वाले विकल्प में आपको अपना राज्य चुनना होता है (जिस राज्य के आप निवासी हैं)
  • जबकि, दूसरे वाले में आपको अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर में से किसी एक से सर्च करना है
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
  • आप अगर पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है, वे फिर आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें