फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अभी भी खाते में आ सकते हैं 17वीं किस्त के पैसे, तुरंत कराएं ये काम

Sun, 30 Jun 2024 11:40 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 18 जून को वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान 9.3 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभ पाने के बाद देशभर के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। 17वीं किस्त जारी हुए कई दिन बीत चुके हैं उसके बाद भी कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त खाते में न आने की प्रमुख वजह योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय नाम, जेंडर, एड्रेस या किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
वहीं अगर आप योजना में इन जरूरी कार्यों को कराते हैं, तो आपकी अटकी हुई 17वीं किस्त अभी भी आ सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।

MF SIP: चार हजार रुपये निवेश करके ऐसे बच्चों की पढ़ाई के लिए इकट्ठा कर सकते हैं 40 लाख, समझिए गणित
विज्ञापन

3 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। ऑनलाइन ई-केवाईसी आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके कर सकते हैं। वहीं अगर आप ऑफलाइन ई-केवाईसी कराना चाहते हैं तो आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
इसके अलावा आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन भी आसानी से करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाना होगा। 

Investment: महिलाओं को इन स्कीम्स में निवेश करने पर बंपर रिटर्न के साथ मिल रहे ये बड़े फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश में गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें