फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Suryoday Yojana: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम सूर्योदय योजना से? यहां जानें आप पात्र हैं या नहीं

Sat, 29 Jun 2024 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम सूर्योदय योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Suryoday Yojana Eligibility Criteria: हमारे देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं, ताकि हर जरूरतमंद, गरीब वर्ग और पात्र लोगों को लाभ दिया जा सके। यही नहीं, राज्य सरकारें भी अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इसी क्रम में इस साल केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को लॉन्च किया जिसके अंतर्गत सोलर पैनल देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आप भी इस योजना का लाभ ले सके और सोलर पैनल अपने घर लगवा सके, तो इसके लिए पहले आपका ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और कौन नहीं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम सूर्योदय योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Istock
इतने लोगों को लाभ देने का लक्ष्य
  • केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस पीएम सूर्योदय योजना के अंतर्गत लोगों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर उनके बिजली के बिल को जीरो करने का लक्ष्य है और इसलिए एक करोड़ लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा। इससे लोगों के बिजली के बिल को जीरो करने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम सूर्योदय योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
योजना के लिए कौन पात्र है?
  • इस सूर्योदय योजना का लाभ केवल वे लोग ले सकते हैं जो इसकी पात्रता सूची में शामिल हैं। सबसे पहले तो वे पात्र हैं जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, इसके बाद मध्यम वर्ग के लोग भी इस योजना से जुड़कर अपने घर सोलर पैनल लगवा सकते हैं जिसमें सरकार सब्सिडी भी देती है।

4 of 5
पीएम सूर्योदय योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Istock
  • आप जब इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो आपका अपना घर होना जरूरी है और भारत का नागरिक होना भी
  • इसके अलावा आवेदनकर्ता की सालाना आय एक या डेढ़ लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम सूर्योदय योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
ये लोग नहीं कर सकते आवेदन:-
  • बात अगर उन लोगों की करें जो इस योजना से नहीं जुड़ सकते तो इसमें सबसे पहले वे लोग शामिल हैं जो टैक्स भरते हैं
  • अगर आपकी सरकारी नौकरी है या आपके परिवार में कोई सरकारी अफसर है तो भी आप इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें