फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जून में आ सकती है 17वीं किस्त? क्या आपको मिलेगा लाभ या नहीं इस आसान तरीके से करें पता

Sun, 09 Jun 2024 10:51 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ करोड़ों किसान उठा रहे हैं। भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। भारत सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तें जारी कर चुकी है। वहीं अब देश के करोड़ों किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इस कारण कई किसान सवाल कर रहे हैं कि भारत सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है? इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
नई सरकार का गठन आज 9 जून, 2024 को होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार बनने के बाद जून के आखिरी सप्ताह में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस बारे में पता करना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसे आएंगे या नहीं? इस बारे में जानने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 
 

UPI: यूपीआई से करते हैं पेमेंट, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको होमपेज पर Know Your Status के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करके गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
ओटीपी आने के बाद आपको उसे दर्ज करना होगा। इन सभी प्रक्रिया को करने के बाद स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिख जाएगा। यहां से आप आसानी से इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, तो उसे दोबारा वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें