PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कल 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया। इस दौरान भारत सरकार ने करोड़ों किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। भारत सरकार ने पिछले साल 15 नवंबर को खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को ट्रांसफर किया था। 15वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार था। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। वे किसान जिनके खाते में 16वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं। उनके मोबाइल पर किस्त के पैसों के ट्रांसफर होने को लेकर मैसेज आया होगा।