फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 13वीं किस्त, योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

Sun, 25 Dec 2022 11:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th installment date: 12वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद देश भर में करोड़ों किसान 13वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। देश भर में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। हाल ही में 17 अक्तूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में 12वीं किस्त को जारी किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं जल्द ही भारत सरकार 13वीं किस्त को भी जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार 13वीं किस्त के पैसों को अगले साल जनवरी महीने के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। गौरतलब बात है कि भारत सरकार ने किस्त के पैसे जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी चाहिए या आपको किसी प्रकार की समस्या है। इस स्थिति में आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबरों 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं।

BSNL: 107 रुपये के रिचार्ज में मिलती है 40 दिनों की वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग के साथ मिल रहे हैं ये बेनिफिट्स

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
इन हेल्पलाइन नंबरों पर आपकी समस्या को सुना जाएगा और उसका तुरंत समाधान करने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहते हैं। इस स्थिति में भी आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे में आपको इस काम को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप ये काम नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Investment Tips for 2023: कम समय में करना चाहते हैं बड़ा फंड इकट्ठा, तो नए साल पर इन स्कीम्स में करें निवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें