PM Kisan 17 Kist Kab Aayegi: देश में चलने वाली कई योजनाओं के बीच एक योजना किसानों के लिए भी चलती है जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का सारा खर्च केंद्र सरकार उठाती है और पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस पैसे को साल में तीन अलग-अलग किस्तों (2-2 हजार रुपये की किस्त) में दिया जाता है। जैसे- इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है जिसकी फाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन हस्ताक्षर किए। ऐसे में योजना से जुड़ा किसान जानना चाहता है कि आखिर 17वीं किस्त अब कितने दिन में जारी हो सकती है। तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...