प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को रहने के लिए आवास प्रदान करना है। भारत में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जिसके सिर पर छत नहीं है। उन्हीं को ध्यान में रखकर इस योजना को शुरू किया गया। इस स्कीम के अंतर्गत गरीब लोगों को घर बनाने के लिए सरकार की ओर से सहायता राशि दी जाती है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस योजना की मदद से अपना घर बनवा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को इस योजना का लाभ उठाते समय कई तरह की दिक्कतें आती हैं। कई बार लोगों को सब्सिडी का फायदा लेते वक्त भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए सही सूचना की तलाश में रहते हैं। अगर आपको पीएम आवास योजना के अंतर्गत सब्सिडी की राशि नहीं मिली है, तो इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -