फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Rules: नए साल के मौके पर जश्न मनाते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है जेल

Sun, 01 Jan 2023 12:16 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
New Year 2023 Rules and Regulations - फोटो : Istock
New Year 2023 Rules and Regulations: नए साल को शुरू होने में अब महज कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में इस मौके पर अपने दोस्तों यारों के साथ जश्न मनाने के लिए लोगों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर आप भी नए साल के मौके पर किसी जगह पर जाकर जश्न मनाने की सोच रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना जरूरी है। अगर आप इन बातों के बारे में नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। अक्सर देखने को मिलता है नए साल के मौके पर जश्न मनाते समय कई लोग काफी हो हल्ला या हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे में अगर आप भी साल 2023 के स्वागत करते समय ऐसा कुछ करते हैं, तो आपको जेल हो सकती है। इसी को देखते हुए देशभर में विभिन्न इलाकों में कई पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है, ताकि ऐसा होने से रोका जा सके। अगर आप भी नए साल के मौके पर जश्न मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना जरूरी है। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
New Year 2023 Rules and Regulations - फोटो : Istock

ड्रग्स का न करें सेवन

  • नए साल के मौके पर अगर कोई व्यक्ति रेव पार्टी या ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़ा जाता है।
  • इस स्थिति में संबंधित व्यक्ति के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • नए साल के मौके पर अक्सर बड़े शहरों में रेव पार्टी का आयोजन किया जाता है। 


PM Kisan Yojana: जानिए किस दिन भारत सरकार जारी कर सकती है 13वीं किस्त, इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे

विज्ञापन

3 of 5
New Year 2023 Rules and Regulations - फोटो : Istock
  • इन पार्टियों को काफी गुपचुप ढंग से किया जाता है।
  • रेव पार्टियों में लोग बड़े पैमाने पर ड्रग्स का सेवन करते हैं।
  • रेव पार्टी में पकड़े जाने पर आपको जेल हो सकती है। 
  • इसमें 1985 के नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। 
  • इसके अलावा इस तरह की पार्टियों में पकड़े जाने पर जमानत मिलना भी काफी मुश्किल होता है।

4 of 5
New Year 2023 Rules and Regulations - फोटो : Istock

शराब पीकर न करें गाड़ी को ड्राइव

  • नए साल का स्वागत करते समय कई बार लोग शराब पीकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं।
  • शराब का सेवन करने के बाद गाड़ी को चलाना गैर-कानूनी है।
  • अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New Year 2023 Rules and Regulations - फोटो : Istock
  • मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत पहली बार अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है।
  • इस स्थिति में उसको 6 महीने की जेल या 2 हजार रुपये का जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें