फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tubewell Connection Yojana: किसानों के खेतों में लगाए जा रहे हैं ट्यूबवेल, ऐसे उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ

Sat, 31 Dec 2022 03:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Apply for UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock
How to Apply for UP Private Tubewell Connection Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनको खेती किसानी करते समय किन्हीं प्रकार की अड़चनों का सामना न करना पड़े। इसी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना है। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जो सिंचाई के लिए डीजल इंजनों पर निर्भर हैं। ऐसे में उनकी इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस खास स्कीम की शुरुआत की है। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं। इस स्थिति में आप सरकार की इस योजना का लाभ लेकर अपने खेतों में ट्यूबवेल लगवा सकते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How to Apply for UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock
अगर आप उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upenergy.in/ पर विजिट करना है। यहां आपको कनेक्शन सर्विस का कॉलम मिलेगा।

PM Kisan Yojana: जानिए किस दिन भारत सरकार जारी कर सकती है 13वीं किस्त, इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे
विज्ञापन

3 of 5
How to Apply for UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock
कनेक्शन सर्विस के कॉलम में आपको "अप्लाई फॉर न्यू इलेक्ट्रिक कनेक्शन फॉर प्राइवेट ट्यूबवेल" के विकल्प का चयन करना है। इस प्रोसेस के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपको "ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर न्यू इलेक्ट्रिसिटी" के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 

4 of 5
How to Apply for UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock
अब आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे। लॉगिन पेज पर आपको "फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन क्लिक हेयर" के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Apply for UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock
अब आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है। अपनी डिटेल्स दर्ज करने के बाद एक बार उसको ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि उसमें किसी प्रकार की गलती न हो। सभी डिटेल्स फिल करने के बाद रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन को वेरिफाई करके आपके खेत में ट्यूबवेल को लगा दिया जाएगा। 

Airtel: यह है एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 19 रुपये की कीमत पर मिल रहे हैं ये बेनिफिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें